01582-240951, 240952, 9414244435, 9460290435

सड़क जागरूकता कैम्प एंव सेमीनार

संस्था द्वारा दिनो दिन बढ रहे वाहन दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जनता को जागरूक करने बाबत सीनीयर सैकण्डरी स्कूलो में 5 सड़क जागरूकता कैम्पो एंव 1 सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें जनता को सड़क पर चलने के नियम एंव दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट एंव कार आदि चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया उन्हें बताया गया कि हैलमेट बोझ नहीं है वह आपकी सुरक्षा करता है उन्हें भावनात्मक रूप से समझाने के लिए नाटक का आयोजन भी विभिन्न कैम्पों में किया गया संस्था द्वारा यातायात नियमों एंव सर्तकता के पम्पलेटस भी बॉंटे गये । संस्था का यह भरसक प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति जो अपने घर से चले वह यातायात के नियमों से पूर्णत्या वाकिफ हो जिससे कि वह सही समय पर सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंचे।