''वृक्ष लगाओं जीवन बचाओ'' संस्था द्वारा ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता शिविरो का आयोजन किया जिसके अन्तर्गत पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसान से अवगत करवाया गया जनता को जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इसके बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया तथा जनता से अधिक से अधिक पौधे लगवाने के लिए प्रेरित किया गया । संस्था द्वारा जल दोहन को मध्यनजर रखते हुए लोगो में जल की बचत करने की आदत डालने की भी सलाह दी गई '' जल है तो कल है'' संस्था द्वारा जनता को बरसात के पानी को उचित तरीके से संग्रहण करने तथा उसे लम्बें समय तक इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में भी बताया गया ।
