01582-240951, 240952, 9414244435, 9460290435

चोखो घर

  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>
  • Photo <?php echo $i; ?>

संस्था द्वारा सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग के सहयोग से निराश्रित बच्चों के लिए बालगृह का संचालन गत कई वर्षो से किया जा रहा है जिसमें बच्चो की सम्पूर्ण सुरक्षा एंव विकास को मध्यनजर रखते हुए संस्था द्वारा '' चोखो घर '' यानि की ;अच्छा घर, घर कैसा भी हो पर हो अपना यहॉं पर उसे किसी भी प्रकार की कोई चिंता ना हो तथा पूर्णत्या वह उसमें सुरक्षित हो ऐसा ही एक घर संस्था द्वारा इन बच्चों को उपलब्ध करवाया गया है संस्था द्वारा ऐसे निराश्रित बच्चे जिनका कोई घर नहीं है जो समाज के द्वारा प्रताड़ित होते है तथा अपनी जिन्दंगी को एक असहाय सा महसूस करते है उन्हें यह भी पता नहीं होता कि उन्हें किस बात की सजा इस समाज के द्वारा दी जा रही है इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 50 निराश्रित बालको को लाभान्वित किया जा रहा है इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 18 वर्ष तक के निराश्रित बच्चों को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, मनोरंजन, वस्त्र, शिक्षण प्रशिक्षण एंव भावनात्मक सुरक्षित माहोल इत्यादि की व्यवस्था की गई संस्था का यह लगातार प्रयास है कि इन बच्चों को इस प्रकार से शिक्षित एंव प्रषिक्षित किया जाए कि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े उन्हें व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगारमुखी करने की तरफ विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि आगे चलकर यह बच्चे अपने पैरो पर खड़े हो सके तथा समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर देश के विकास में भागीदार बन सके । संस्था द्वारा इन बच्चों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है संस्था द्वारा 18 वर्ष पूर्ण कर इस घर से गए लगभग 65 बच्चों को रोजगार उपलब्ध करवाया है संस्था द्वारा 18 वर्ष पूर्ण करने के पष्चात बच्चें को अन्य जगह से षिक्षा दिलवाना तथा उसके रोजगार तक ध्यान दिया जाता है ।संस्था द्वारा बच्चो को और सुविधॉंए उपलब्ध करवानें के लिए जन सहयोग भी लिया जाता है जिससे बच्चों को अच्छी सुविधॉंऐ उपलब्ध हो सके । संस्था द्वारा जन सहयोग से वाटर कूलर, बच्चो के पलंग.इन्वेटर.आर.ओ,फ्रिज आदि दान में प्राप्त हुए है संस्था का प्रयास है कि इन बच्चों की सुविधाओं में निरन्तर बढोतरी की जाती रहे जिससे इन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े । संस्था द्वारा किए गए प्रयासो से इस चोखो घर से निकले हुए कई बच्चे आज एक अच्छा और सुखी जीवन व्यतीत कर रहे है।