01582-240951, 240952, 9414244435, 9460290435

मंदबुद्वि बच्चो के कल्याणार्थ कार्य

संस्था द्वारा इस क्षेत्र की आवश्यकता को मध्यनजर रखते हुए '' उजाला मंदबुद्वि एंव मानसिक विकास आवासीय विधालय'' का संचालन किया जा रहा है क्योंकि इस क्षेत्र में गरीबी एंव पिछड़ेपन की वजह मानसिक स्थिति से ग्रस्त बच्चो की स्थिति बहुत ही दयनीय हो रही थी संस्था द्वारा सर्वे किया गया जिसमें मंदबुद्वि बच्चो की संख्या ज्यादा पाई गई इसको मध्यनजर रखते हुए संस्था द्वारा मंदबुद्वि बच्चो बाबत कार्य करने हेतु उजाला मंदबुद्वि एंव मानसिक विकास आवासीय विधालय प्रारम्भ किया गया संस्था द्वारा ऐसे बच्चो का चयन किया गया जिनके माता-पिता की आय एक लाख रूपये वार्षिक से कम पाई गई उन बच्चो को आवासीय विधालय में रखा गया तथा उनके समग्र विकास बाबत कार्य प्रारम्भ किया गया संस्था द्वारा इस बाबत प्रशिक्षित स्टाफ रखा गया बच्चो को इस आवासीय विधालय में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है जिससे कि उनकी मानसिक स्थिति में सुधार हो सके वह अपने दिन-प्रतिदिन के कार्यो बाबत किसी पर मोहताज न हो । संस्था द्वारा इस कार्य को और अच्छे एंव सुद्वढ तरीके से करने बाबत प्रयास किये जा रहे है ताकि इस क्षेत्र में ऐसे और जरूरतमंद बच्चो के कल्याणार्थ भी कार्य किया जा सके ।